VIDEO ग्रिड स्टेशन पर दिखा 12 फीट लम्बा अजगर, रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

VIDEO ग्रिड स्टेशन पर दिखा 12 फीट लम्बा अजगर, रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
X

भीलवाड़ा (प्रहलाद तेली)। बरसात के इन दिनों में सांप जैसे जहरीले जीवों के घरों व कार्यालयों में घुसने की घटनाएं बढने लगी है। हर साल सांप के काटने से कई मौतें हो जाती है। लेकिन यदि घरों व कार्यालयों में कोई सांप घुस आये तो घबरायें नहीं और तुरन्त किसी वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट को सूचना दें।
अधिशाषी अभियंता मनोज कुमार सि‍न्‍हा ने बताया कि आज पुर के पास बाईपास पर लक्ष्मीपुरा के 400 केवी ग्रिड स्टेशन के अन्दर 12 फीट लम्बा अजगर दिखाई दिया। जिसे पकडऩे के लिए वन्य जीव रक्षक कुलदीप सिंह राणावत को सूचित किया और वे मौके पर पहुंचे जहां 12 फीट लम्बे अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।

Next Story