रूस में नर्सिग होम में आग लगने से 13 लोगों की मौत

X
By - Bhilwara Halchal |24 Dec 2022 1:28 PM IST
मॉस्को रूस के केमेरोवो शहर में शुक्रवार रात को एक निजी नर्सिग होम में आग लग जाने से 13 लोगों की मौत हो गयी।
रूस के आपातकालीन मंत्रालय की प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी।
प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि आगजनी की चपेट में आये दो लोगों की हालत बहुत गंभीर है जबकि कुल छह लोगों का इलाज चल रहा है।
केमेरोवो के गवर्नर सर्गेई त्सिविलेव ने कहा,“ आग की चपेट में आकर कुल 13 लोगों की मौत हो गई।आने वाले सप्ताह में सभी क्षेत्रीय नर्सिंग होम, विशेष रूप से निजी नर्सिंग होम की जांच की जाएगी।
रूस के आपात मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि आग पर कल स्थानीय समयानुसार रात 11 बजकर 39 मिनट पर काबू पा लिया गया।
Next Story
