मेक्सिको में सड़क हादसे में 18 लोगों की मौत

X
By - Bhilwara Halchal |11 Sept 2022 4:53 PM IST
मैक्सिको, उत्तरी अमेरिका के मेक्सिकन शहर के तमाउलिपास में विक्टोरिया- मॉन्टेरी राजमार्ग पर सड़क हादसे में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई है।
क्षेत्रीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।तमाउलिपास राज्य अभियोजन कार्यालय ने एक बयान में कहा, "सड़क दुर्घटना में 18 लोगों की मौत हुई है।"
विज्ञप्ति के अनुसार, हादसा कल सुबह तमुलिपास की राजधानी स्यूदाद विक्टोरिया से राजधानी मॉन्टेरी जाने वाले राजमार्ग पर उस वक्त हुआ, जब एक कंटेनर एक यात्री बस से जा टकराया। बस में सवार18 लोगों की मौत हो गयी और अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Next Story
