वीडियो कोच बस से टकराई 18 यात्री घायल, 2 गम्भीर

X
By - Bhilwara Halchal |22 Nov 2022 10:33 AM IST
आमेट । चारभुजा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 8 पर बीती रात रोडवेज बस और ट्रेवल्स बस के बीच भीषण टक्कर में 18 यात्री घायल हो गए. हादसे के बाद हाईवे पर आवागमन अवरुद्ध भी हो गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आरके जिला चिकित्सालय राजसमंद में भर्ती कराया ।.
