मिनीबस के नहर में गिरने से मिस्र में 22 लोगों की मौत

मिनीबस के नहर में गिरने से मिस्र में  22 लोगों की मौत
X

मिस्र में एक मिनीबस के नहर में गिर जाने से 22 लोगों की मौत हो गयी. जबकि 7 अन्य लोग घायल बताये जा रहे हैं. यह हादसा मिस्र के उत्तरी डकालिया प्रांत में हुआ. मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है.

मिनीबस में कुल 46 लोग थे सवार

बताया जा रहा है कि मिनीबस में कुल 46 लोग सवार थे. जिसमें छात्रों का ग्रुप भी शामिल है. मौके पर 18 एम्बुलेंस को लगाया गया है. घायलों को दो अस्पतालों में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है मरने वालों में 6 महिलायें और तीन बच्चे भी शामिल हैं.

Next Story