23 नवम्बर का राशिफल

23 नवम्बर का राशिफल
X

मेष 

फिट रहने के लिए दोस्त की सलाह काम आएगी। अतिरिक्त खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। घर में किसी का मूड खराब हो सकता है।  लवर को आपका रोमांटिक नेचर पसंद आएगा। 

शुभ अंक- 11 शुभ रंग- ऑरेंज

वृष 

आयुर्वेदिक दवाई से बीमारी में राहत मिलेगी। निवेश के लिए अच्छी स्कीम आपको मिल सकती है। प्रौफेशनल मोर्चे पर सही दिशा में कदम बढ़ाना जरूरी है। माता-पिता की सलाह से आपको फायदा मिलेगा। लवर को मनाने के लिए शाम को डिनर प्लान करें। 

शुभ अंक- 1 शुभ रंग- हल्का पीला

मिथुन 

आर्थिक स्थिति में सुधार से तनाव कम होगा। कार्यक्षेत्र पर गलतियां करने से बचें। परिवार के युवा सदस्य का उत्साहवर्धन करें। किसी रिश्तेदार के घर पार्टी में जा सकते हैं। पार्टनर की ओर से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

शुभ अंक- 17 शुभ रंग- कॉफी

कर्क 

वजन कम करने के लिए डाइट में बदलाव लाएं। आर्थिक मोर्चे पर अनुभवी की सलाह काम आएगी। व्यापार में नफा-नुकसान से निराश ना होएं। युवा सदस्यों की जिद्द पूरी करनी पड़ सकती है।  पार्टनर के साथ मन-मुटाव हो सकता है। 

शुभ अंक- 5 शुभ रंग- डार्क ग्रीन

सिंह 

पौष्टिक भोजन से हेल्थ अच्छी रहेगी। कोई दोस्त आपसे मदद मांगने आ सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रयास विफल हो सकते हैं। जॉइन्ट फैमिली के सदस्यों के बीच अनबन हो सकती है। युवाओं को अपना छिपा हुनर दिखाने का मौका मिलेगा। 

शुभ अंक- 1 शुभ रंग- पीच

कन्या 

रेगुलर एक्सरसाइज में थोड़े बदलाव से लाभ होगा। पैसे बचाने के लिए फिजूल खर्चों में कटौती करें। ऑफिस की राजनीति से दूर रहने में ही भलाई है। लंबे समय के बाद परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। पार्टनर का रोमांटिक मूड आपको आकर्षित करेगा। 

शुभ अंक- 6 शुभ रंग- फोरेस्ट ग्रीन

तुला 

फिट रहने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज शुरू करें। समझदारी के साथ निवेश करने से लाभ होगा।  कार्यक्षेत्र में परिस्थितियों को बिगड़ने से बचाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। जरूरी ना हो तो आज के दिन यात्रा ना करें। 

शुभ अंक- 2 शुभ रंग- लाइट ग्रे

वृश्चिक 

बीमार लोगों की सेहत में सुधार आएगा। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।  ऑफिस में विरोधियों की साजिश से बचें। लंबे समय के बाद परिवार के लिए समय मिलेगा। प्लॉट या फ्लैट खरीदने के लिए दिन शुभ है।

शुभ अंक- 3 शुभ रंग- रोज़

 

धनु 

आमदनी बढ़ाने के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। बुजुर्ग लोग अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें। लवर को परिवार से मिलाने का अच्छा समय है। मदद करने का आपका स्वभाव लोगों को पसंद आएगा। 

शुभ अंक- 18 शुभ रंग- रेड

मकर 

गैस या सिरदर्द के कारण सेहत बिगड़ सकती है। आज किसी के साथ शर्त में पैसा ना लगाएं। ऑफिस के काम से अचानक बाहर जाना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ मुद्दों को सुलझाने की कोशिश करें। छात्रों को कामयाब होना है तो मेहनत जरूरी है। 

शुभ अंक- 15 शुभ रंग- सफेद

कुम्भ 

अच्छी डाइट से आप स्वस्थ और खुशहाल रहेंगे। सहकर्मी की मदद से प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। परिवार के साथ समय बिताने से अच्छा फील करेंगे। बैठकर बात करने से प्रोपर्टी विवाद दूर होंगे। कई सालों के रिश्ते को टूटने से बचाने की कोशिश करें। 

शुभ अंक- 3 शुभ रंग- लाइट येलो

मीन 

लापरवाही के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। टैक्स में बचत के लिए एक्सपर्ट की राय लें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत से सीनियर्स प्रभावित होंगे। प्रोपर्टी लेनदेन में अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। 

शुभ अंक- 15 शुभ रंग- मैजेंटा

Next Story