सोने की खदान में आग लगने से 27 की मौत, शॉर्ट-सर्किट से हुआ हादसा

X
By - Bhilwara Halchal |8 May 2023 7:23 AM IST
लीमा। दक्षिणी पेरू में एक छोटी सी सोने की खदान में आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दो दशकों से अधिक समय में ये देश की सबसे घातक खनन दुर्घटना बन गई है।घटना पर पेरू सरकार ने कहा कि अरेक्विपा के दक्षिणी क्षेत्र में शनिवार की सुबह शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर तस्वीरों में घटनास्थल से धुंआ निकलता भी दिखा। खदान का संचालन यानाक्विहुआ द्वारा किया जाता है, जो एक छोटे पैमाने की फर्म है। हालांकि, कंपनी ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की।
Next Story
