ब्रिटेन के लिए आफत बने 30 करोड़ सुपर चूहे, मचा सकते हैं तबाही

ब्रिटेन चूहों की बढ़ती आबादी से परेशान है. यहां 30 करोड़ चूहों ने आतंक मचाया हुआ है. जिससे प्लेग की बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है. इन चूहों की बढ़ने की बड़ी वजह फास्ट फूड है. कूड़ेदानों में पड़ा हुआ खाना इनके लिए किसी दावत से कम नहीं है. इन्हें खाकर ये काफी मोटे हो गए हैं. इसी वजह से चूहे यहां बड़ी समस्या बन चुके हैं.
ब्रिटेन में क्यों बढ़ रही है चूहों की आबादी?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि 1950 के दशक से चूहों को मारने के लिए जिस जहर का इस्तेमाल किया जाता है उसके प्रति उनकी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ गई है. इस वजह से उनकी आबादी में खासी बढ़ोतरी हो रही है. इसके अलावा कैलोरी से भरपूर फास्टफूड के प्रति हमारी निर्भरता बढ़ी है. ये भी चूहों की वृद्धि का बड़ी वजह है. इसके अलावा इस बात का डर भी सता रहा है कि पहले से कई ज्यादा संख्या में चूहे गुप्त स्थानों में घुसे हुए हैं. लॉकडाउन से ये दीवारों, बेसमेंट्स में प्रजनन कर रहे हैं.
ब्रिटेन में चूहे बने बड़ी समस्या
53 साल के कीट नियंत्रण एक्सपर्ट क्रेग मॉरिस ने चूहों को लेकर चेतावनी देते हुए बताया कि ये ब्रिटेन में बहुत बड़ी समस्या बनते जा रहे हैं. वो पिछले 15 साल से चूहों पर कंट्रोल के लिए हैम्पशायर, डोरसेट और विल्टशायर में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि चूहे प्रकृति के अद्भुत बचे लोगों में से एक हैं. उन्होंने मनुष्यों द्वारा की जाने वाली हर चीज का बेहतरीन तरीके से फायदा उठाया है. इंसान जिस तरह से ज्यादा खाना बर्बाद करते हैं, वो उनके लिए भोजन की सबसे बड़ी उपलब्धता है. इसके अलावा गंदगी और खराब हाईजीन की वजह से भी चूहों को ग्रोथ करने का वादा कर रहा है
