विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के साथ 300 पौधे गमले सहित वितरित

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण के साथ 300 पौधे गमले सहित वितरित
X

उदयपुर । सामाजिक संस्था भारतीय जैन संघटना एवं महिला विंग, युथ विंग एवं गल्र्स विंग के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण एवं वितरिण का आयोजन किया गया।  उदयपुर चेप्टर अध्यक्ष यशवंत कोठारी ने बताया कि भारतीय जैन संघटना के राष्ट्रीय महामंत्री राजकुमार फत्तावत के निर्देशन में हिरण मगरी सेक्टर ३ स्थित विवेक पार्क में पौधारोणप के साथ 300 से अधिक पौधे गमले सहित वितरित किए गए।  

महामंत्री भूपेन्द्र गजावत ने बताया कि विवेक पार्क में बीजेएस एवं विवेक पार्क विकास समिति के सदस्यों ने करीब 80 पौधे पार्क में लगाए एवं 300 से अधिक पौधे वितरित किए। स्वागत विवेक पार्क विकास समिति के अध्यक्ष जीएस आमेटा एवं सचिव दिलखुश सेठ ने किया। बीजेएस के प्रदेश महामंत्री श्याम नागौरी एवं कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिंघवी ने बीजेएस द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। आभार अध्यक्ष यशवंत कोठारी ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम संयोजक नीरज सिंघवी एवं केतन जैन ने बताया कि इस अवसर पर महेन्द्र तलेसरा, अरविंद जारोली, राजेश भादविया, अशोक जैन चित्तौड़ा, विजय कोठारी, नितिन सेठ, ललित कोठारी, राजेश भानावत, अनिल सिंघवी, कमलेश परमार, सोनल सिंघवी, प्रियंका जैन, आयुष वक्तावत, चेतन जैन, इन्दूं कोठारी, प्रिया जैन, राजेन्द्र जैन, जंबू दलावत, राकेश पोरवाल, पूरण कोठारी, अनिल हरकावत, पार्षद चन्द्रप्रकाश  सुहालका, देवराज शर्मा, रमेश पटेल आदि मौजूद रहे। 

Next Story