जिले में चारों सीटों के लिए 41 प्रत्याशियों ने 59 नामांकन पत्र किए दाखिल

जिले में चारों सीटों के लिए 41 प्रत्याशियों ने 59 नामांकन पत्र किए दाखिल
X

राजसमंद। विधानसभा चुनाव के मध्यनजर 30 अक्टूबर से 6 नवंबर अंतिम तिथि तक जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए कुल 41 प्रत्याशी 59 नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। 9 नवंबर तक प्रत्याशी नाम वापिस ले सकेंगे। 25 नवंबर को मतदान होगा एवं मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
सांख्यिकी प्रकोष्ठ प्रभारी से प्राप्त जानकारी अनुसार भीम विधानसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी से मनोहर सिंह पिता रतन सिंह, बतौर निर्दलीय हरी सिंह पिता नाथु सिंह, बसपा से हुकुम राव पिता पीथाराम, बतौर निर्दलीय दिलीप सिंह सिसोदिया पिता मालसिंह सिसोदिया, एएसपी से दिनेश कुमार पिता भैरुलाल, बतौर निर्दलीय सुदर्शन सिंह चौहान पिता पुष्पेंद्र सिंह चौहान, बतौर निर्दलीय हरी सिंह पिता पन्ना सिंह, बतौर निर्दलीय हरी सिंह पिता मोहन सिंह, बतौर निर्दलीय घनश्याम सिंह पिता भादुसिंह ने नामांकन दर्ज कराया।
कुंभलगढ़ विधानसभा सीट के लिए बसपा से नारायण लाल बलाई पिता प्रेम लाल बलाई, बतौर निर्दलीय नीरज सिंह रानावत पिता हनुमान हरजी सिंह, भारत आदिवासी पार्टी से राम हरी पिता हरी मन, भारत ट्राइबल पार्टी से चमनाराम पिता माँगीलाल ने नामांकन दर्ज कराया।
इसी प्रकार राजसमंद विधानसभा सीट के लिए बतौर निर्दलीय दिनेश कुमार पिता हरक लाल, आम आदमी पार्टी से घनश्याम पिता रामरतन, बसपा से विनोद पिता भवानी शंकर, बतौर निर्दलीय मनोज कुमावत पिता हुकुम राम कुमावत, कांग्रेस से नारायण सिंह भाटी पिता देवी सिंह भाटी ने नामांकन दर्ज कराया।
नाथद्वारा सीट के लिए कांग्रेस से सी पी जोशी पिता भूदेव प्रसाद, बसपा से बाबूलाल पिता भूरा, बतौर निर्दलीय मोती सिंह पिता उदय सिंह ने नामांकन दर्ज कराए।

वही युथ केयर फाउंडेशन के सचिव नीरज राणावत ने नामांकन के अन्तिम दिन चार पहिया वाहनों में समर्थकों कि रैली के साथ कुम्भलगढ पहुंच रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष नामांकन दाखिल किया राणावत पिछले कुछ वर्षों से क्षैत्र में समाज सेवा के कार्यों से जुड़कर जनता कि सेवा करते हुए भाजपा से टिगीट कि मांग करते हुए क्षैत्र में सक्रिय हैं ,पर भाजपा ने प्रत्याशी नहीं बनाया तब आज उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया ।

Next Story