सेक्स रैकेट से जुड़ी 6 और लड़कियों, 3 दलालों को पकड़ा

X
By - Bhilwara Halchal | IST
इंदौर/ सेक्स रैकेट से जुड़ी 6 और लड़कियों, 3 दलालों को पकड़ा गया है। लड़कियां दिल्ली, वाराणसी , महाराष्ट्र और ओडिशा की रहने वाली हैं। देह व्यापार का अड्डा इंदौर के महालक्ष्मी नगर के एक फ्लैट में चल रहा था। एस्कॉर्ट सर्विस की तीन वेबसाइट्स पर डील के बाद लड़कियों को कस्टमर्स के बताए पते पर भेजा जाता था। तीन दिन पहले मंगलवार को भी गुरुग्राम और रायसेन की दो लड़कियों को भी स्कीम-114 से पकड़ा गया था। इनकी भी बुकिंग ऑनलाइन होती थी।
लसूड़िया थाना टीआइ इंद्रमणि पटेल के मुताबिक इससे पहले सेक्स रैकेट से जुड़े नीरज चौधरी, प्रमोदसिंह, शिवम वर्मा, केशवसिंह और इमरान को पकड़ा गया था। इन्होंने बताया था कि एस्कोर्ट सर्विस की तीन वेबसाइट हैं। इन पर लड़कियों की बुकिंग होती है। इंदौर में ऐसे कई दलाल हैं, जो फ्लैट और होटल्स में लड़कियां सप्लाई करते हैं।
Next Story