लुहारिया में ABVP ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती
कबराडिया /राकेश जोशी/ लुहारिया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्वामी विवेकानंद की158 वी जयन्ति sfd जिला सह संयोजक सुरेश प्रजापत और नगर मंत्री शिवलाल शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार 12 जनवरी को पंचमुखी दरबार लुहारिया में आयोजित हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा मांडल मंडल महामंत्री संजय कुमार टेलर , नटवर सोनी राजेंद्र सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
वही टेलर ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों और भेदभाव को दूर करने की बात कही। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर सह मंत्री कन्हैया लाल खटीक इकाई अध्यक्ष अभिषेक गर्ग सांवरमल तेली संदीप सिंह रामचंद्र गाडरी वीरम रायका सांवरमल खारोल यशपाल सिंह कन्हैया लाल सेन मुकेश व्यास राहुल तेली प्रकाश व्यास शिवपाल ओम प्रकाश पवन व्यास सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।