थाना प्रभारी को ASI ने थाने में ही मारी गोली

X
By - Bhilwara Halchal |28 July 2023 5:08 AM
मध्य प्रदेश के रीवा सिविल लाइन में टीआई हितेंद्र नाथ शर्मा को एएसआई बृजराज सिंह ने थाने परिसर के अंदर ही गोली मार दी। शर्मा को गंभीर हालत में मीनरवा अस्पताल में भर्ती किया गया। इस सनसनीखेज घटना के बाद थाने में अफरा-तफरी मच गई।
थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा को पुलिस लाइन में पदस्थ उपनिरीक्षक बीआर सिंह ने थाने के अंदर टीआई चेंबर में गोली मार दी। इसके कारण शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया गया है कि, गोली मारने के बाद उपनिरीक्षक बीआर सिंह खुद को टीआई के चेंबर में कैद कर लिया। पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हितेंद्र नाथ शर्मा के सीने में 2 गोलियां लगी हैं। हालांकि सिविल लाइन थाना के बाहर अधिकारियों की भीड़ लगी हुई है।
Next Story