जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार
X
By - Bhilwara Halchal |18 Sept 2022 6:44 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। गंगापुर पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
गंगापुर पुलिस ने बीएचएन को बताया कि 18 सितंबर को भरक निवासी बादर सिंह पुत्र ईश्वर सिंह ने 14 सितंबर को थाने में रिपोर्ट दी कि आरोपित शक्ति सिंह राजपूत ने घर में घुसकर परिवादी के बेटे अर्जुन सिंह को जान से मारने की नियत से लाठियों से सिर में हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया। इस मामले में भरक निवासी शक्ति सिंह 27 पुत्र गोपाल सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया।
Next Story