राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय नयाखेड़़ा में प्रवेश शुरू

राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय नयाखेड़़ा में प्रवेश शुरू
X

उदयपुर,  । उदयपुर के गिर्वा ब्लॉक के नयाखेड़ा स्थित राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय, उदयपुर में सत्र 2023-24 में कक्षा 6 से 9 तक के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो. जलालुद्दीन ने बताया कि जो अल्पसंख्यक बालिकाएं यहां प्रवेश लेना चाहती हैं वे प्रधानाचार्य, राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय नयाखेडा या  कलेक्ट्रेट परिसर में नई बिल्डिंग के तृतीय तल के कमरा नंबर 401 में संचालित  जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में प्रवेश सुनिष्चित करा सकते है। उन्होंने बताया कि उदयपुर जिले में राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय संचालित है जहां षिक्षा के अनुकूल वातावरण में योग्य प्रषिक्षित राजकीय अध्यापकों द्वारा, निःशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा, निःशुल्क पोस्टिक भोजन, आवास, कपडे, जूते-मौजे, तौलिये व अन्य समस्त देय सुविधा है।

Next Story