मां से ममत्व, मां से ममता, मां ही प्रथम गुरु है- पालीवाल

मां से ममत्व, मां से ममता, मां ही प्रथम गुरु है- पालीवाल
X

देवगढ़। विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ मे मातृ सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव प्रसाद उपाध्याय, प्रबंध समिति उपाध्यक्ष, सुनील श्रीमाल सचिव प्रबंध समिति, मुख्य अतिथि भावना पालीवाल करियर महिला मंडल अध्यक्ष, लता शर्मा प्रधानाचार्य निजी विद्यालय रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियो द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना कर किया। अतिथियो का तिलक, उपरणा द्वारा स्वागत कृष्णा शर्मा व भंवर सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय के कार्यक्रम मे माताओ की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमे मेहंदी, बिंदी, चम्मच रेस, कुर्सी रेस आदि प्रमुख रहे। विजेता को अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि ने बताया कि मां बालक की प्रथम गुरु होती है, मां से ममता, ममत्व प्राप्त होता है, बालक मां के संपर्क मे अधिक रहता है, बालक का मां से ज्यादा लगाव होता है, वह हर बात मां को बताता है। उन्होंने मां से जुड़ी बहुत ही सुंदर कविता सुनकर श्रोताओं का मन मोह लिया। विशिष्ट अतिथि लता शर्मा ने मां से जुड़ी कविता सुनाकर माताओ का मन मोह लिया और बताया कि मां बालक को गर्भाशय के समय से शिक्षा व संस्कार देना प्रारंभ कर देती है जिससे बालक संस्कारी बनता है, विद्या भारती के विद्यालय ऐसी ही संस्कारी शिक्षा बालको को देते है। जिला शिशु वाटिका प्रभारी सरस्वती जोशी ने स्वर्ण प्रासन आयुर्वेदिक दवा की जानकारी दी। कार्यक्रम मे विद्यालय के भैया बहिन द्वारा कविता, कहानी, एकल गान, समूह गान, एकल नृत्य, समूह नृत्य प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम मे 130 माताएं उपस्थित रही, कार्यक्रम के अंत मे विद्यालय प्रबंध समिति उपाध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया, संयोजन दुर्गा व्यास ने किया।

Next Story