जिम में शुरू हुए विवाद के बाद दो पक्षों में चली गोलियां

बाड़ी शहर के एडीजे कोर्ट के सामने सोमवार दोपहर दो पक्षों में कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। गोली चलने से बाजार में दहशत फैल गई। लोगों में अफरा-तफरी माहौल बन गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व दोनों पक्ष के लोग फरार हो गए। आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के बाद दोनों पक्ष बाजार में आकर भिड़ गए। शहर के एडीजे कोर्ट के पास दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से गाली गलौज शुरू हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब 3 से 4 राउंड फायरिंग बताई जा रही है।
गोली चलने से बाजार में दहशत फैल गई। बाजार के लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। फायरिंग की सूचना बाजार के लोगों ने स्थानीय कोतवाली थाना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष के लोग हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
