अखिल भारतीय समस्त पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन आयोजित

अखिल भारतीय समस्त पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन आयोजित
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ द्वारा आयोजित पालीवाल, मेनारिया, नागदा समाज का अखिल भारतीय समस्त पालीवाल ब्राह्मण महासम्मेलन का शुभारम्भ द्वारकेश वाटिका में हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अथिति अखिल भारतीय महिला संघ की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी पालीवाल पानीपत, मिराज समूह के प्रमोद पालीवाल, चंद्रशेखर पालीवाल भाणुजा, महासभा के संस्थापक घनश्याम पालीवाल, महासभा के अध्यक्ष धर्मनारायण पालीवाल, कार्यकारी अध्यक्ष केशूलाल पालीवाल, महामंत्री भंवरलाल पालीवाल, 24 श्रेणी अध्यक्ष मांगीलाल पालीवाल, 44 श्रेणी अध्यक्ष शंकरलाल पालीवाल, 16 खेडा अध्यक्ष पूर्णशंकर पालीवाल, 12 खेडा अध्यक्ष माधव लाल पालीवाल, बड़ा पालीवाल अध्यक्ष हगामी लाल पालीवाल रहे। प्रारंभ में 25 कुण्डीय गायत्री यज्ञ के माध्यम से लक्ष्मी-रुक्मणी माता के लिए विशेष आहुतिया के साथ समाज के 101 जोड़ो ने इस महायज्ञ में भाग लिया। 11 बजे अधिवेशन का प्रारंभ हुआ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वल्लन कर काय्र्रकम का शुभारम्भ किया। सभी अथितियो का स्वागत पालीवाल ब्राह्मण महासभा मेवाड़ की आयोजन समिति द्वारा मेवाड़ी पगड़ी और उपरना पहनाकर स्वागत किया गया।

स्वागत उदबोधन महासभा के अध्यक्ष धर्मनारायण पालीवाल ने संबोधित करते हुए कहा की आज इस महासम्मेलन में अपूर्व एकजुटता के साथ एक नए युग के उदय का उद्घोष होने जा रहा है। मुख्य अतिथि विजय लक्ष्मी पालीवाल ने बताया कि मातृशक्ति के बिना संग़ठन शक्ति संभव नहीं है हमें महिलाओं की आर्थिक उन्नति और विकास के लिये हमे विचार करना होगा और प्रयास करने होंगे। मुख्य वक्ता व संस्थापक व सरंक्षक घनश्याम पालीवाल ने समाज जनों को संबोधित करते हुए बताया कि स्वतंत्रता संग्राम में मेवाड़ से कई पालीवालों ने अपना बहुमूल्य योगदान देकर समाज को श्रेष्ठ आदर्श व पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी आज हमारे लिए यह स्वर्णिम दिन हमें वसुधैव कुटुम्ब की भावना एक ईंट एक रुपया का ध्येय मानकर एकजुटता का संदेश देता है में सभी समाज के प्रबुद्धजनों ओर मातृशक्ति से आव्हान करता हु आओ मिलकर समाज का विकास करे। मंचासीन अतिथियों द्वारा उपस्थित समाज जनों के समक्ष प्रतिनिधि सभा मे लिए गए प्रस्तावित बिंदुओं पर आधारित  राजसमन्द घोषणा पत्र का वाचन का किया गया। धन्यवाद महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष केशूलाल पालीवाल ने ज्ञापित किया।

Next Story