VIDEO चोरों का पता नहीं लगने से खफा व्यापारियों ने कृषि उपज मण्डी रखी बन्द, अनिश्चित काल बन्द रखने की दी चेतावनी

भीलवाड़ा (हलचल)। कृषि उपज मण्डी स्थित सगस जी के मंदिर में पिछले सप्ताह हुई चोरी का अब तक पता नहीं लगने के विरोध में आज मण्डी व्यापारियों ने दो घंटे कामकाज बन्द रख जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया है और चेतावनी दी कि अगर जल्दी कार्रवाई नहीं होती है तो व्यापारी अनिश्चित काल के लिए मण्डी बन्द रखेंगे।
श्री सगस सेवा समिति, न्यूज भीलवाड़ा कृषि खाद्यान्न व्यापार संघ और फल सब्जी आलू आढ़तिया समिति भीलवाड़ा के बैनर तले आज कृषि उपज मण्डी में दो घंटे तक कामकाज बन्द रखा गया और सैंकड़ों लोग जिला कलक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। कृषि मण्डी के व्यापारियों का कहना है कि सगस जी के मंदिर में 27 जुलाई को हुई चोरी के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मंदिर में पहले भी दो बार चोरी हुई है। चोर करीब तीन लाख रुपए चुरा ले गये। व्यापारी और हमालों ने चेतावनी दी है कि जल्दी कार्रवाई नहीं होती तो मण्डी को अनिश्चत कालीन बन्द रखा जाएगा।
