बंरूदनी क्षेत्र के विकास के लिए विधायक कोष से घोषणा

बंरूदनी क्षेत्र के विकास के लिए विधायक कोष से घोषणा
X

आकोला (रमेश चंद्र डाड) बंरूदनी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरन्तर कार्य करेंगे। आम जनता की सेवा करना ही प्रमुख उद्देश्य है।

यह विचार बरुन्दनी से तीन किमी दूर स्थित धार्मिक स्थल सगसजी चौहान के यहां आयोजित समारोह में मांडलगढ़ के विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल ने प्रकट किए। धार्मिक स्थल पर विकास के लिए खंडेलवाल ने 11 लाख रूपये विधायक कोष से स्वीकृत करवाने की घोषणा की। 

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ के विधायक चन्द्र  भान सिंह आक्या , मांडलगढ़ के प्रधान जितेन्द्र कुमार मूंदड़ा, विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, जिला परिषद सदस्य हरिलाल जाट, नंदराय भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश पाराशर, मांडलगढ़ नगर भाजपा अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्मभट्ट, पंचायत समिति सदस्य युवराज सिंह , सत्य नारायण मेवाड़ा, मनोज सनाढ्य, विनोद असावा, शिव प्रकाश दरक, उप सरपंच पिंकी मीणा ,हरिशंकर सारस्वत,श्याम लाल जाट,कमलेंद्र सिंह,श्याम लाल अहीरसहित अनेक व्यक्ति मोजूद रहे। 

अतिथियों का शैतान सिंह शक्तावत, जगन्नाथ सिंह राणावत, बरुन्दनी सरपंच गजेन्द्र कुमार साहू,  नानू राम ,चंवरा का हनुमान जी विकास समिति अध्यक्ष बालू राम अहीर, लादू राम सोमानी,अर्जुन सिंह, राजेन्द्र सिंह,देवी लाल खटीक आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण साफे बंधवा कर स्वागत किया।

Next Story