रावणा राजपूत क्षत्रिय सेवा संस्थान के जिला कार्यकारिणी की घोषणा

रावणा राजपूत क्षत्रिय सेवा संस्थान के जिला कार्यकारिणी की घोषणा

 राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) जिले में आमेट नगर के समीपवर्ती ग्राम सेलागुड़ा के समीप स्थित शिवनाल मंदिर प्रांगण में मेवाड़ रावणा राजपूत क्षत्रिय सेवा संस्थान की जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम  का आयोजन किया गया।

 मेवाड़ रावणा राजपूत क्षत्रिय सेवा संस्थान के जिला प्रभारी जय सिंह भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि रावणा राजपूत समाज के ग्यारह सदस्यों की कार्यकारिणी घोषित की गई बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिसोदिया (पारड़ी) द्वारा की गई एवं मुख्य अतिथि सवाई सिंह झांकरा, रूप सिंह मावा का गुड़ा तथा विशिष्ट अतिथि शम्भु सिंह काकरोद, कान सिंह फौजी थे, कार्यक्रम में जिले की नवीन कार्यकारिणी को जिला प्रभारी जय सिंह भाटी द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिसमें सलाहकार पद पर शंभू सिंह मधु, बाबू सिंह सिसोदिया, गणपत सिंह कमेरी सहित शंभू सिंह काकरोद, उपाध्यक्ष पद पर कैलाश सिंह काकरोद, लाल सिंह सिसोदिया आमेट, कालू सिंह अनोपपुरा, भरत सिंह बुकरडा, अर्जुन सिंह ताल, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज सिंह कांजी गुड़ा, महासचिव पद पर शंकर सिंह मदारा, पूरन सिंह सरेवड़ी, संगठन मंत्री राधेश्याम सिंह दुखल खेड़ा, किशन सिंह खारा, नारायण सिंह भाटी आमेट, कालू सिंह खाखरमाला, दिलीप सिंह भाटी सरदारगढ़ सहित युवा जिला  अध्यक्ष पद पर सुमेर सिंह चौहान कुलाची को गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

Read MoreRead Less
Next Story