असामाजिक तत्वों ने सगसजी की मूर्ति खंडित की भक्तों में रोष

शाहपुरा । आसींद रोड 132 केवी ग्रिड के पास स्थित काली बावड़ी सगस जी महाराज के स्थान पर लगी सगस जी की मूर्ति को किसी असामाजिक तत्वो ने खंडित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पार्षद दुर्गा लाल कहार मौके पहुंचे और आसपास के क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रवासी सगस जी के स्थान पर एकत्रित हो गए। उधर शाहपुरा थानाधिकारी घनश्याम सिंह देवड़ा वह तहसीलदार नारायण लाल जीनगर ने भी घटनास्थल का मुआयना करते हुए क्षेत्रवासियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने प्रतिमा को वापस स्थापित कर जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार आसींद रोड 132 केवी ग्रिड पर काली बावड़ी सगस जी का स्थान स्थित है। ग्रिड के कर्मचारी दर्शन के लिए पहुंचे तो देखा कि सगस जी की मूर्ति टूटी हुई है। दर्शन करने वालों ने इसकी जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी को दी। जानकारी के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मंदिर पर एकत्रित हो गए तथा असामाजिक तत्व की इस करतूत का आक्रोश व्यक्त किया। उक्त वारदात की जांच करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है।
इस दौरान पार्षद दुर्गा लाल कहार,राजेश सोलंकी,भंवर लाल कहार,भेरू लाल कहार,कहार नवयुवक मंडल अध्यक्ष राजू लाल कहार,राजू साजन,महावीर,गोविंद,नंदा,गणेश,सहित
अन्य क्षेत्रवासी मौजूद थे।
