निःशुल्क कोचिंग के आवेदन 31 तक आमंत्रित

उदयपुर, । मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सत्र 2023-24 में विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ठ ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने हेतु अल्पसंख्यक के पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन 31 जुलाई तक आमंत्रित किये गये हैं।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जलालुद्दीन ने बताया कि आईएएस, आरएएस, रीट, पटवारी, कांस्टेबल, इंजीनियर, मेडिकल, क्लैट इत्यादि परीक्षाओं के लिए प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से निःशुल्क कोचिंग करवाई जाएगी। इस योजना के तहत् एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी, अल्पसंख्यक व ईडब्ल्यूएस वर्ग के वे छात्र-छात्राएं पात्र होंगे जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये प्रतिवर्ष से कम हो या जिनके माता-पिता राज्य सरकार के कार्मिक होने पर पे-मैट्रिक्स का लेवल-11 तक का वेतन प्राप्त कर रहे हो। आवेदन एसएसओ पोर्टल द्वारा एसजेएमएस एसएमएमएस एप पर ई-मित्र के माध्यम से ऑनलाइन किये जा सकते हैं।
