सुबह के समय आप भी पेट फूलने-गैस की समस्या से रहते हैं परेशान? तो जाने कैसे करें इससे बचाव

सुबह के समय आप भी पेट फूलने-गैस की समस्या से रहते हैं परेशान? तो जाने  कैसे करें इससे बचाव
X

क्या आप भी अक्सर सुबह के समय पेट फूलने-गैस की समस्या से परेशान रहते हैं? अगर हां तो आपको सावधान हो जाने की आवश्यकता है। इसे पाचन में गड़बड़ी का संकेत माना जाता है। रात में भोजन का पाचन ठीक तरीके से न हो पाने के कारण पेट में इस तरह की समस्याएं बनी रह सकती हैं। कुछ लोगों को इसके साथ पेट में दर्द और असहजता की दिक्कत भी होती रहती है। सामान्यतौर पर कुछ दवाओं के सेवन से यह समस्या ठीक हो जाती है, हालांकि अगर आपको लगातार यह परेशानी बनी हुई है तो इस बारे में किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करके स्थिति के सही कारणों का जरूर पता लगा लें। 

डॉक्टर्स कहते हैं, सुबह में कभी-कभी पेट फूलना जीवनशैली में गड़बड़ी की समस्या का परिणाम हो सकता है। हालांकि लगातार महसूस होने वाले इस तरह के लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता होती है क्योंकि यह किसी गंभीर अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या की संकेत भी हो सकती है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (जीआई) सिस्टम की कुछ बीमारियां भी पेट में सूजन और गैस का कारण बन सकती हैं, आइए इसके कारण और बचाव के तरीकों के बारे में जानते हैं।

पेट में गैस और सूजन की समस्या

क्यों होती है गैस और पेट में सूजन?

डॉक्टर्स कहते हैं, लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के अलावा कुछ प्रकार की स्वास्थ्य समस्याएं भी पेट में गैस का कारण बनती हैं। पेट या कोलन के अंदर सूजन, पेट में संक्रमण, आंत की समस्या, इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (आईबीएस), क्रोहन डिजीज, गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी),  सीलिएक डिजीज आदि में भी पेट में गैस और सूजन की समस्या हो सकती है। इन स्वास्थ्य समस्याओं में डॉक्टरी सलाह की आवश्यकता होती है।

आइए जानते हैं कि किन उपायों से इसे ठीक किया जा सकता है?

आहार से पेट की समस्या रहती है ठीक

आहार में बदलाव करें

यदि आप भी पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं तो इससे बचाव के लिए रात में भोजन के समय और आहार में भी बदलाव करें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भोजन में फाइबर वाली चीजों के सेवन को बढ़ाने से पेट की समस्याओं को कम करने में मदद मिल सकती हैं। बीन्स, हरी सब्जियां और फलियां पाचन को ठीक रखने में आपकी मदद करती हैं।

पेट की समस्याओं को कम करने के लिए दिन भर में छोटे-छोटे मात्रा में भोजन करें और सोने से पहले हल्का भोजन करें, इससे सुबह पेट की सूजन और गैस को कम करने में मदद मिल सकती है। साल 2019 के एक  अध्ययन में पाया गया कि सोडियम वाले खाद्य पदार्थों में कमी करके भी पाचन की समस्याओं को ठीक किया जा सकता है।

हर्बल-टी से पेट की समस्या में लाभ

हर्बल-टी से पाचन की दिक्कतें होती हैं कम

डॉक्टर्स कहते हैं, कुछ प्रकार के हर्बल टी का सेवन करना भी पेट में सूजन को कम करने और पाचन को बेहतर बनाए रखने में आपके लिए सहायक हो सकती है। सौंफ़, जीरा, कैमोमाइल,धनिया, सौंफ, पुदीना, हल्दी जैसे आयुर्वेदिक मसालों से तैयार टी के सेवन को पेट की समस्याओं के लिए लाभकारी पाया गया है। हालांकि इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। 

पेट की समस्याओं को कैसे ठीक करें?

 नियमित व्यायाम से मिलता है लाभ

नियमित व्यायाम की आदत बनाना पाचन में सुधार करने में मदद कर सकता है, जिससे सुबह के समय होने वाले सूजन का खतरा कम हो जाता है। साल 2021 के एक अध्ययन में पाया गया कि भोजन के बाद 10 से 15 मिनट तक वॉक करने की आदत भी पाचन की समस्याओं को कम करने और गैस की समस्या से राहत दिलाने में सहायक हो सकती है। कई प्रकार के योगासनों को भी पाचन की समस्याओं में लाभ पाया जाता है।




 

Next Story