हो गई है थकान और सुस्ती? इन उपायों से मिलेगी ऊर्जा

हो गई है थकान और सुस्ती? इन उपायों से  मिलेगी ऊर्जा

 देशभर में होली का त्योहार पूरे धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर, पकवान खिलाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। अमर उजाला की तरफ से भी आप सभी को रंगों के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।


 

जब होली की बात आती है तो गाने, नृत्य से लेकर भोजन और रंगों तक, सब कुछ आनंददायक होता है। लेकिन जब उत्सव समाप्त होता है, तो हम सभी थके हुए और नींद महसूस करते हैं। क्या आप भी होली के बाद बिल्कुल थक जाते हैं? आइए जानते हैं कि होली के बाद की थकान से छुटकारा पाने के लिए आप क्या कर सकते हैं? किन चीजों से शरीर को दोबारा तेजी से ऊर्जा मिल सकती है?

 

holi health tips to get rid of post Holi fatigue and get energy in hindi

 

होली के बाद थकान-कमजोरी

डॉक्टर कहते हैं, कई लोग हैं जो होली के दौरान भांग या शराब जैसे पदार्थों का सेवन कर लेते हैं, इससे बचाव जरूरी है। मादक पदार्थों के कारण हैंगओवर और अन्य तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा होली खेलने के बाद अक्सर लोग थकान महसूस करते हैं, इसका एक प्रमुख कारण शरीर का डिहाइड्रेट होने भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि होली के उत्सव के समय पानी, जूस जैसे स्वस्थ तरल पदार्थों का सेवन करते रहें।

होली के बाद की थकान कम करने के लिए कुछ और उपाय मददगार हो सकते हैं।

 

holi health tips to get rid of post Holi fatigue and get energy in hindi

 

रिफ्रेश होने के लिए गुनगुने पानी से नहाएं

होली के उत्सव के बाद खुद को तरोताजा करने के लिए हल्के गुनगुने पानी से स्नान करें। गुनगुने पानी से नहाने से थकान कम हो सकती है। ये आपको अच्छी नींद लेने में भी मदद करेगी। इसके बाद 2-3 घंटे की अच्छी नींद लेने से शरीर रिफ्रेश हो जाता है।

थकान-कमजोरी जैसी दिक्कतों से बचाव के लिए आहार का ध्यान रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है।

holi health tips to get rid of post Holi fatigue and get energy in hindi

 

पौष्टिक चीजों का करें सेवन

होली खेलने के बाद शरीर को दोबारा से ऊर्जावान बनाने के लिए खूब सारी पौष्टिकता वाली चीजों का सेवन करें। फलों के जूस, नारियल का पानी-गन्ने का जूस आपके शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की तेजी से पूर्ति करने में सहायक माने जाते हैं। तरबूज, केला, सेब या संतरे जैसे फल और पालक, ब्रोकोली और चुकंदर जैसी सब्जियां खाएं। इनमें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में होती हैं। आपको ऊर्जावान बनाए रखने के साथ-साथ प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करने में इन चीजों के सेवन से मदद मिल सकती है।

 

holi health tips to get rid of post Holi fatigue and get energy in hindi

चाय-कॉफी से बूस्ट होती है एनर्जी

कॉफी में कैफीन की मात्रा होती है जो शरीर को तेजी से ऊर्जा प्रदान करने के साथ थकान को मिटाने में सहायक है। हालांकि इसका ज्यादा सेवन नहीं किया जाना चाहिए। कैफीन मूत्रवर्धक होता है, ऐसे में यदि आप पहले से डिहाइड्रेट हैं तो ये और भी जटिलताएं बढ़ाने वाली हो सकती है। होली के बाद भरपेट पानी पीजिए और एक कप कॉफी लेने से थकान को कम करने में मदद मिल सकती है।

Read MoreRead Less
Next Story