अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति समर्थकों का कर रही थीं अभिवादन, एक ने सिर पर तान दी बंदूक

X
By - Bhilwara Halchal |2 Sept 2022 12:56 PM IST
अर्जेंटीना की उपराष्ट्रपति क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किरचनर जानलेवा हमले की कोशिश में बाल-बाल बच गईं। गोलियों से भरी हुई बंदूक लेकर एक व्यक्ति ने गुरुवार को उन्हें गोली मारने का प्रयास किया, लेकिन बंदूक नहीं चली। राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज ने बताया, 'एक व्यक्ति ने उनके सिर पर बंदूक तान दी थी और उसने ट्रिगर भी खींच लिया। सौभाग्य रहा कि क्रिस्टीना अभी भी जीवित हैं, क्योंकि किसी कारण से बंदूक नहीं चली। बंदूक में कुल पांच गोलियां भरी गई थीं। अर्जेंटीना में लोकतंत्र स्थापित होने के बाद इस तरह की यह सबसे गंभीर घटना है।'
Next Story
