आसिफ का चौथी बार सिविल सेवा राष्ट्रीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन

X
By - Bhilwara Halchal |1 March 2024 1:07 PM
जयपुर केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नई दिल्ली के तत्वधान में राष्ट्रीय सिविल सर्विस टेबल टेनिस प्रतियोगिता गांधीनगर (गुजरात) में आयोजित होगी। जिसमें पुरूष वर्ग में रा. उ. प्रा. विद्यालय करियाला (आसींद)के शारीरिक शिक्षक मोहम्मद आसिफ खान क़ायमखानी का चयन राजस्थान टीम में हुआ हैं।
जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव कुशल सुराणा ने बताया की चयन ट्रायल जयपुर में आयोजित हुई जिसमें पूरे राज्य से खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आसिफ़ का यह लगातार चौथी बार राष्ट्रीय सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ हैं।
Next Story