अमेरिका के एक प्राइमरी स्कूल में हमला: अंधाधुंध फायरिंग में तीन बच्चों की मौत, पुलिस ने शूटर को मार गिराया

X
By - Bhilwara Halchal |27 March 2023 11:15 PM IST
अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने इस बार एक स्कूल में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं हैं। घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावर को ढेर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने सोमवार को टेनेसी के नैशविले में एक स्कूल में गोलियां बरसाईं। पुलिस मौके पर पहुंचती, इससे पहले ही कई लोग गोलियों की चपेट में आ गए। कई के मारे जाने या घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
Next Story
