पाकिस्तान के पहाड़ी क्षेत्र में हिमस्खलन, 11 लोगों की मौत, कई घायल

X
By - Bhilwara Halchal |28 May 2023 8:22 AM IST
पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में शनिवार को हिमस्खलन की घटना में खानाबदोश जनजाति के 11 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा, हिमस्खलन की घटना अस्तोर जिले में शाउंटर दर्रे के चंबेली क्षेत्र में हुई। मरने वालों में चार महिलाएं और चार साल का एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, हिमस्खलन के बाद स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। बाद में पाकिस्तानी सेना के जवान बचाव अभियान में शामिल हुए।
बचाव अधिकारियों ने बताया कि गुर्जर परिवार के 25 लोग अपने मवेशियों के साथ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) से अस्तोर जा रहे थे, तभी वे हिमस्खलन की चपेट में आ गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 12 की हालत गंभीर बनी हुई है।
Next Story
