भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह राठौड़ किया जनसंपर्क

X
By - Bhilwara Halchal |6 Nov 2023 6:53 PM IST
कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ मैं अपने जन संपर्क के दौरान कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बामनिया ग्राम पहुंचे। विधानसभा मीडिया संयोजक किशन पालीवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बामनिया ग्राम पहुंचे जहां पर ग्राम वासियों ने स्वागत किया गया सफा पहनकर माल्यार्पण कर स्वागत किया इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए कहा कि कुंभलगढ़ विधानसभा की जनता ने मुझे जो विश्वास दिया है वो आत्मीयता से निभाऊंगा। इस दौरान विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के साथ विधानसभा प्रभारी अनिल गुप्ता, विस्तारक नरेश पालीवाल, सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित थे।
Next Story
