भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह राठौड़ सोनियाणा आश्रम पहुंचे

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह राठौड़ सोनियाणा आश्रम पहुंचे
X

राजसमन्द (हलचल) भारतीय जनता पार्टी आमेट कुंभलगढ़ के भाजपा प्रत्याशी विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ सोनियाणा आश्रम पहुंचे और दर्शन किए। विधानसभा मीडिया संयोजक किशन पालीवाल ने बताया कि विधायक राठौड ने अपने नामांकन के बाद आज प्रातः परम पूज्य गुरुदेव श्री भूतगिरी जी महाराज के आश्रम सोनियाणा पधारे। जहां पर भूत गिरी जी बावजी व भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और भगवान श्री भोलेनाथ व गुरुदेव से प्रार्थना की सदैव हम पर आपकी कृपा दृष्टि बनी रहे और क्षेत्र की जनता पर कृपा दृष्टि बनाए रखें की प्रार्थना की। और आशीर्वाद लिया वहीं से फिर विधायक राठौड कांकरोली पहुंचे जहां पर सुनील सुथार व भोपाल सिंह के नवीन प्रतिष्ठान के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत की।

Next Story