बीजेपी ने 4 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले:कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, बाबूलाल मरांडी को झारखंड की जिम्मेदारी

X
By - Bhilwara Halchal |4 July 2023 9:44 AM
नई दिल्ली। देश में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं।
पंजाब, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड में बदलाव हुआ है। कांग्रेस से आए सुनील जाखड़ को पंजाब, आंध्र में डी पुरंदेश्वरी, तेलंगाना जी किशन रेड्डी और झारखंड में बाबू लाल मरांडी को अध्यक्ष बनाया गया है।
ने सोमवार को PM नरेंद्र मोदी प्रगति मैदान के कन्वेंशन सेंटर में मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ पांच घंटे लंबी बैठक की थी। इसके बाद ये फैसला लिया गया।
Next Story