भाजपा ने जो कहा उसे करके दिखाया : दीप्ति किरण माहेश्वरी

भाजपा ने जो कहा उसे करके दिखाया : दीप्ति किरण माहेश्वरी
X

राजसमंद । विधायक राजसमंद व भाजपा प्रत्याशी दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि भाजपा ने जो कहा उसे पूरा करके दिखाया है। भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है।

भाजपा प्रत्याशी दीप्ति किरण माहेश्वरी ने मंगलवार को घाटी व फियावडी ग्राम पंचायत क्षेत्र के रावाखेड़ा, रूपाखेड़ा, बंजारा बस्ती, कालबेलिया बस्ती, रावत बस्ती, सुरजपुरा, खाखलिया खेड़ा, खेमाखेड़ा, नाथुवास, रामपुरिया, गाडरियावास आदि क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क के दौरान आयोजित ग्रामीणों की जनसभा में उद्बोधन देते हुए कहा कि भाजपा ने सदैव आम जनता के हितों को देखकर नीतियों का निर्धारण किया है। भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा ने सदैव सशक्त राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित राजस्थान बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के जंगल राज में विगत 5 वर्षों में राजस्थान प्रत्येक क्षेत्र में पिछड़ गया है। कांग्रेस पार्टी ने समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ धोखाधड़ी की है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस का कुशासन हमारे युवा भाइयों के लिए अभिशाप बनकर रह गया है। पेपर लीक में राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है। कांग्रेस की विकास विरोधी एवं भ्रष्टाचार की नीतियों के कारण राजस्थान आर्थिक विकास में पिछड़ता जा रहा है। नया निवेश नहीं होने के कारण राजस्थान में रोजगार के नए अवसर नहीं आ रहे हैं। बेरोजगारी के अभिशाप के लिए राजस्थान के कांग्रेस सरकार पूरी तरह से उत्तरदायी है।

विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने कहा कि सबका साथ सबका विकास समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे बढ़ाने का मूल मंत्र है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा सबका साथ, सबका विकास, सबका सम्मान की विचारधारा पर आधारित है।

भाजपा प्रत्याशी दीप्ति किरण माहेश्वरी ने उपस्थित ग्रामीणजनो को विधानसभा के चुनवो में भाजपा के पक्ष में मत एवं समर्थन देने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी के साथ भाजपा मीरा मंडल अध्यक्ष शांतिनाथ सिंह चौहान, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कालूराम जाट, शंकर लाल जाट, कालू सिंह राठौड़, नाथू लाल गुर्जर, भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक माधव लाल चौधरी, हरचंद गुर्जर, शंकर लाल गाडरी, भाजपा अ.जा. मोर्चा के महामंत्री सुरेश रेगर, पवन यादव, लेहरू लाल कुमावत, बद्रीलाल जाट, शंकर लाल जाट, नारायण लाल, किशन लाल, मोहन लाल जाट, बद्रीलाल चौधरी, भेरूलाल, सोहन लाल, सुरेश चंद्र चौधरी सहित काफी संख्या में ग्रामीण व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ किया अभिनंदन

विधायक माहेश्वरी के द्वारा मंगलवार को घाटी व फियावड़ी ग्राम पंचायत क्षेत्र के गांवों में सघन जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने गर्म जोशी के साथ उनका स्वागत किया। रावाखेड़ा, रूपाखेड़ा, खेमाखेड़ा आदि गांवों में ग्रामीण महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी माहेश्वरी को बेटी समतुल्य मानकर दुलार किया तथा भारी मतों से विधानसभा चुनाव में जीत के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने जयघोष लगा कर कार्यक्रम को और भी अधिक आकर्षक बना दिया। जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक था।

Next Story