शाहपुरा में प्रधानमंत्री मोदी सेवा सप्ताह में भाजपा द्वारा बालिकाओं के सम्मान

शाहपुरा में प्रधानमंत्री मोदी सेवा सप्ताह में भाजपा द्वारा बालिकाओं के सम्मान
X


शाहपुरा-मूलचन्द पेसवानी 
शाहपुरा भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह  पखवाड़े के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत आज बालिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।      
भाजपा नगर मंडल के महामंत्री खुशीराम आचार्य ने बताया कि पखवाड़े में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। सेवा सप्ताह पखवाड़े के पहले दिन रविवार को नगर अध्यक्ष राजेश पारीक, नगर पालिका की उपाध्यक्ष राजीदेवी धाकड़ की अगुवाई में कार्यकर्ता कलिंगरिगेट भील बस्ती में पहुँचे। भाजपा एससी मोर्चा सदस्यों व कार्यकर्ताओं द्वारा भील समाज की बालिकाओं के सम्मान करते हुए बच्चों के बीच फल एवं बिस्किट वितरण किये गए। 
महामंत्री खुशीराम आचार्य,जोगेंद्र सिंह, केशव सिंह, गोविंद प्रजापत, जितेंद्र सेन, लाला राम नायक, कैलाश धाकड़, राजू जांगिड़, सुरेश गुर्जर, कमल सोनी, लादूलाल भील, युवराज सिंह ,पार्षद राजेश सोलंकी, लादूलाल खटीक, पीरु देशवाली, सुरेश रैगर, सत्यनारायण तोलंबिया, मुकेश कुम्हार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

Next Story