boltBREAKING NEWS

भाजपा की 50 प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की टीम तैयार

भाजपा की 50 प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की टीम तैयार

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आधुनिक मीडिया कक्ष तैयार किया गया है। जिसका उद्घाटन प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी और संघठन मंत्री चन्द्रशेखर और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नारायण पंचारीया करेंगे। 

 भाजपा मुख्यालय पर मीडिया कक्ष बनकर तैयार

भाजपा आगामी चुनावों की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। भाजपा मुख्यालय में एक आधुनिक मीडिया कक्ष बनाया है। जिसका विधि अनुसार उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष, संघठन मंत्री और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष करेंगे। इस आधुनिक मीडिया कार्यालय में 50 प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट के बैठने और काम करने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। डिजिटल का जमाना है, इसको भी ध्यान रखते हुए दो लाइव डिबेट में जुड़ने के लिए कक्ष भी तैयार किए गए है। इन कक्षों का उपयोग कर भाजपा प्रवक्ताओं को कार्यालय से ही डिबेट में जुड़ने और अपनी बात रखने में आसानी होगी। 

जानिए भाजपा मीडिया टीम की कार्यविधि
भाजपा मीडिया सेंटर की स्थापना कर मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने के लिय 10 लोगों की टीम भी लगाई गई है। जो मीडिया की हर खबर पर नजर रखेगी। भाजपा मीडिया सेंटर के माध्यम से पूरे प्रदेश की मीडिया, सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखने के लिय टीम को एकजुट रखने में आसानी होगी। भाजपा मीडिया संयोजक प्रमोद वसिष्ठ के अनुसार मीडिया सेंटर की स्थापना से प्रदेश की मीडिया टीम को संदेश पहुचाना और मीडिया के लिय काबिल प्रवक्ताओं को तुरंत ही उपलब्ध करवाना होगा। जिसके चलते मीडिया और भाजपा दोनों के लिए आसानी होगी। भाजपा मीडिया सेंटर की शुरुआत करके भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भाजपा किसी भी मुद्दे को भुनाने का कोई भी मौका गंवाने के मूड में नहीं है। भाजपा मीडिया सेंटर की स्थापना कर पार्टी ने एक बार फिर से कांग्रेस से बढ़त बना ली है। जहां कांग्रेस अभी अपना कार्यालय की शुरुआत करने वाली है। वहीं, भाजपा चुनावी नीति-निर्धारण में निरंतर काम कर रही है।