बीच बाजार महिला से छेड़छाड़, केस दर्ज
X
By - Bhilwara Halchal |17 Sept 2022 3:02 PM IST
भीलवाड़ा बीएचएन। जिले के शक्करगढ़ कस्बे में रात 12 बजे एक महिला से बीच-बाजार छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह गुर्जर ने बीएचएन को बताया कि शक्करगढ़ की एक 22 साल की विवाहिता ने दीपक पुत्र गोपाल माली व कन्हैया पुत्र शैतान नाथ के खिलाफ रिपोर्ट दी। थाना प्रभारी का कहना है कि महिला रात 12 बजे तेजाजी महाराज की छड़ी देखकर घर जा रही थी, तभी मैन मार्केअ में इन दोनों आरोपितों ने महिला के साथ आड़े फिरकर छेड़छाड़ की। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
Next Story