गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव 25 को 

गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव 25 को 
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) सोमवार को प्रदेश के समस्त जिलों में इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का लाभार्थी उत्सव सोमवार को शाम 4 बजे से आयोजित होगा। राज्य स्तरीय समारोह जोधपुर में होगा जहां से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक साथ प्रदेशभर के लाभार्थियों को सब्सिडी की राशि हस्तांतरित करेंगे। इस दौरान वे कई लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे।
जिला रसद अधिकारी संदीप माथुर ने बताया कि राजसमंद का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव अणुव्रत विश्व भारती सभागार में सोमवार 25 सितंबर 4 बजे से आयोजित होगा। इस दौरान इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के लाभार्थी, जिले के जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला कलक्टर ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए हैं।

Next Story