बेंजामिन नेतन्याहू ने ली इस्राइल के प्रधानमंत्री पद की शपथ, विश्वास मत भी जीता

प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद 73 वर्षीय नेतन्याहू ने इस्राइल की संसद में विश्वास मत भी जीत लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 120 सांसदों में से 63 ने नई सरकार के पक्ष में मतदान किया।
लिकुड पार्टी के नेता बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद देश में राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद है, क्योंकि 2019 के बाद से यहां पांच आम चुनाव हो चुके हैं। वहीं, नेतन्याहू इस्राइल के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।
प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद 73 वर्षीय नेतन्याहू ने इस्राइल की संसद में विश्वास मत भी जीत लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 120 सांसदों में से 63 ने नई सरकार के पक्ष में मतदान किया। रिपोर्ट के मुताबिक, नेतन्याहू इस्राइल के सबसे लंबे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह उनकी छठी सरकार होगी।
