बंरूदनी में भागवत कथा

बंरूदनी में भागवत कथा
X

आकोला( रमेश चंद्र डाड) कस्बे के निकटवर्ती बंरूदनी में भागवत कथा में संत अजब राम ने कहा कि योग योगेश्वर भगवान कृष्ण की ओर से किया गया महारास विश्व की अद्भुत घटना है जिसने सत्य, प्रेम ,करुणा,भक्ति का सन्देश दिया। महारास में वे ही सम्मिलित हुए जिनका अन्तःकरण शुद्ध एवं निर्मल था। 

यह विचार  बरुन्दनी के लड्ढा भवन में आयोजित संगीतमय भागवत कथा के प्रवचन करते हुए कथावाचक रामस्नेही सम्प्रदाय के सन्त अजब राम महाराज ने प्रकट किए।

उन्होंने कहा कि भगवान ने प्रकृति के संरक्षण और प्रेम का प्रतिपादन किया। निर्बल, असहाय एवं निर्धनों की सहायता के लिए भगवान कृष्ण सदैव तत्तपर रहते थे।  भगवान की अनेक लीलाएं है। सन्त और सत्संग कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते है। भगवान के नाम का स्मरण ही भवसागर से पार लगाएगा।

महाराज ने  कृष्ण का मथुरा आगमन, कुब्जा उद्धार,कंश वध, रुक्मिणी मंगल आदि प्रसंगों की सुन्दर व्याख्या की।  

इस अवसर पर पण्डित दुर्गा लाल भट्ट,रमेश चन्द्र लड्ढा, ओम प्रकाश लड्ढा, दुर्गा लाल गट्टानी,गोपाल गट्टानी ,  नन्द किशोर सोमानी, गोविन्द पालीवाल आदि मोजूद रहे।

Next Story