भजनलाल शर्मा बने  नए मुख्यमंत्री, दीया और बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ: राजस्थान में डबल इंजन की सरकार*

भजनलाल शर्मा बने  नए मुख्यमंत्री, दीया और बैरवा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ: राजस्थान में डबल इंजन की सरकार*
X

जयपुर।बीजेपी में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू करने वाले भजनलाल शर्मा अपने 55वें जन्मदिन पर राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री बन गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल पर लाखों लोगों के बीच राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजनलाल शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भजनलाल शर्मा के साथ उनके दो उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी और डॉ प्रेमचंद बैरवा ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके साथ ही राजस्थान की राजनीति में पिछले 25 वर्ष से चला आ रहा अशोक गहलोत और  वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने का युग समाप्त हो गया। राजस्थान के राजनीति एक नई पीढ़ी में प्रवेश करती नजर आई। 

राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजनलाल शर्मा को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। - Dainik Bhaskar

राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजनलाल शर्मा को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई।

 

Rajasthan CM Oath Taking Live Bhajan Lal Sharma Swearing-in Ceremony RJ Deputy CM Ministers List News in Hindi 

भजन लाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल कलराज मिश्रा और भजनलाल शर्मा मंच पहुंचे। - Dainik Bhaskar

 

 

 

 

 गुलाबी नगरी जयपुर की हल्की गुलाबी सर्दी की सुबह शुक्रवार को केसरिया रंग में रंगी नजर आ रही थी। एयरपोर्ट से लेकर शपथ ग्रहण स्थल ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल तक और उसके अलावा पूरे जयपुर शहर को भारतीय जनता पार्टी ने केसरिया रंग में रंग दिया था। इसी केसरिया माहौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 12:15 बजे जयपुर की धारा पर उतरे और लगभग 12:45 पर उनकी मौजूदगी में राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह लगभग 15 मिनट चला और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप-मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा ने उपस्थित जनता का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।  

राजस्थान के लिहाज से यह महत्वपूर्ण क्षण था। क्योंकि राजस्थान की जनता साल 1998 से लेकर अब तक बारी-बारी से अशोक गहलोत और  वसुंधरा राजे को ही मुख्यमंत्री के रूप में देख रहे थे। यानी लगभग 25 वर्ष बाद राजस्थान की राजनीति में एक जेनरेशनल शिफ्ट यानी पीढ़ीगत बदलाव होता देखा गया।  

 तीन मंच थे  
समारोह स्थल पर तीन मंच तैयार किए गए थे। एक मंच पर देशभर से आए साधु-संतों को बैठाया गया है। वहीं दूसरे मंच पर देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और अन्य राज्यों से आए मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ नेता बैठे नजर आ रहे थे। तीसरा मंच शपथ के लिए बनाया गया था, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल और शपथ लेने वाले तीनों नेता बैठे। 

साथ बैठे नजर आए गहलोत, गजेंद्र और वसुंधरा 


जिस मंच पर वरिष्ठ नेताओं को बैठाया गया था, इस मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत एक साथ बैठे नजर आए। राजनीतिक रूप से तीनों नेता आपस में धुर विरोधी माने जाते हैं। अशोक गहलोत गजेंद्र सिंह शेखावत पर संजीवनी घोटाले में लिप्त होने का आरोप लगाने के साथ ही उन्हें नकारा और निकम्मा मंत्री तक बता चुके हैं। वहीं, गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी गहलोत के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर रखा है। लेकिन मंच पर दोनों ही नेता आपस में बातचीत करते नजर आए। इनके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी थीं और तीनों ही नेताओं के बीच काफी आत्मीयता से बातचीत होती नजर आई।  
 



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के साथ भी चर्चा करते नजर आए पूर्व सीएम अशोक गहलोत।

 

जयपुर में राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत और अन्य नेता पहुंच चुके हैं।

 भजनलाल शर्मा के शपथ समारोह में पहुंचे अशोक गहलोत

शपथ समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे रक्षा मंत्री

महज 19 मिनट का होगा शपथ ग्रहण समारोह
भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अल्बर्ट हॉल पर नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल कलराज मिश्र शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह महज 19 मिनट का रहेगा। दोपहर 12.59 से 1.18 बजे तक कार्यक्रम चलेगा। दोपहर एक बजे पीएम मोदी जयपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। दोपहर 1.04 बजे भजनलाल शर्मा सीएम पद की शपथ लेंगे।
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पिता किशन स्वरूप शर्मा ने कहा, मैं खुश हूं, 'भगवान की लीला है'Rajasthan CM Oath Taking Live Bhajan Lal Sharma Swearing-in Ceremony RJ Deputy CM Ministers List News in Hindi

भजन लाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह 

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को राज्यपाल कलराज मिश्र पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एक लाख लोगों के पहुंचने का लक्ष्य है।

राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जयपुर में उनके आवास पर उनके समर्थकों ने स्वागत किया।

/ 

 प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शुक्रवार को शपथ लेंगे, इस बीच मंत्रिमंडल गठन पर भी कवायद तेज हो गई है। इसे लेकर विधायक दल के नेता भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर के बीच कई बैठक हो चुकी है।

विधायक जब्बर सिंह सांखला ने उम्मीद जयल्की की भजनलाल अच्छा काम कर दिखाएंगे, मोदी के नेतृत्व में करिश्माई काम हुआ है

राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले आचार्य मृदुल शास्त्री जी का आशीर्वाद लिया। 

बीजेपी नेता भजनलाल शर्मा आज राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वह आज अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं।

दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले, राजस्थान के मनोनीत सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, मैंने संतों, गुरु जी का आशीर्वाद लिया। हम पीएम मोदी की गारंटी को राज्य के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाएंगे।

राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयपुर के गोविंद देव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

/

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह से पहले जयपुर के रामनिवास बाग में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भाजपा नेता दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

  • त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंचे।
  • केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य जयपुर पहुंचे।
  • गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत राजस्थान के मुख्यमंत्री के रूप में भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंचे।

 

बता दें कि अल्बर्ट हॉल पर कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो गई है। समारोह स्थल पर बीजेपी के झंडे की झालर लगाई गई है। कार्यक्रम स्थल को केसरिया झालरों और रोशनी से सजाया गया है। पुलिस के कई आला अधिकारी भी दिनभर अल्बर्ट हॉल के साथ-साथ पीएम के रूट का भी निरीक्षण किए। आमंत्रित मेहमानों और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बैठने की अलग से व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को लेकर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।



अल्बर्ट हॉल पर मुख्य मंच बनाया गया है और इसके दोनों ओर दो मंच भी बनाए गए हैं। यहां नवनिर्वाचित विधायकों को बैठाया जा सकता है। मुख्य मंच पर पीएम मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सीएम भजनलाल शर्मा और दोनों डिप्टी सीएम के साथ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी सहित कई बड़े नेताओं को मुख्य मंच पर जगह दी जाएगी।

समारोह में दिखेगी राजस्थानी संस्कृति की झलक
समारोह में राजस्थानी संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। राजस्थान साफा में नेता नजर आएंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजधानी के मुख्य मार्गों और प्रवेश मार्गों को सजाया गया है। बीजेपी के झंडे और होर्डिंग कटआउट सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं वाले पोस्टर और बैनर भी लगाए गए हैं।



कार्यकर्ताओं को भी निमंत्रण
समारोह के लिए बीजेपी ने प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं को निमंत्रण भिजवाया है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाग लेंगे। समारोह के लिए राजस्थान सहित अन्य राज्यों के विशिष्ट लोगों को भी निमंत्रण भेजे गए हैं। इसमें प्रबुद्धजनों सहित राजनैतिक और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग शामिल हैं।

Next Story