भीलवाड़ा के भाजपा नेताओं ने जयपुर मे विधानसभा का घेराव कर गिरफ्तार दी
भीलवाड़ा ! भाजपा प्रदेश संगठन के आह्वान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के नेतृत्व में भीलवाड़ा जिले से भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में जिलेभर से भाजपा जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय जयपुर पहुंचे, जबरदस्त विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी!
भाजपा जिला प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि जयपुर में गहलोत सरकार की उदासीनता लापरवाही के कारण अनियंत्रित हुए लंपी वायरस से हो रही गौ माता की मौत फेल रही लगातार बीमारी , प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार बिजली की दरों मे हुई बढ़ोतरी के विरोध निविदाओं में भ्रष्टाचार सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर भाजपा द्वारा विधानसभा का विशाल संख्या मे घेराव किया इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने भीलवाड़ा के जनप्रतिनिधि पदाधिकारी के साथ अग्रिम मोर्चा संभालते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया नारेबाजी की और रास्ते को रोकते हुए सड़क पर लेट कर अनूठा प्रदर्शन किया पुलिस प्रशासन की गाड़ियों के सामने लेट गए ,लाठीचार्ज के बावजूद भीलवाड़ा के सैकड़ों जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता भाजपा जिलाध्यक्ष तेली के साथ विरोध प्रदर्शन में डटे रहे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली सहित भीलवाड़ा जिले के 237 जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों ने गिरफ्तारियां दी ओर सैकड़ों की संख्या में भीलवाड़ा जिले के जनप्रतिनिधि पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित हुए
इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम मे भीलवाड़ा जिले के विधायक , नगर परिषद सभापति राकेश पाठक ,भाजपा नेता रूपलाल जाट जिला महामंत्री बाबूलाल टाक मुरलीधर जोशी राजेश सेन तेजेंद्र गुर्जर लोकेश खंडेलवाल एसके लोहानी सहित प्रधान चेयरमैन जिला पदाधिकारी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ विभाग के पदाधिकारी जिला परिषद सदस्य पार्षद सहित जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ कार्यकर्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भीलवाड़ा जिले से जयपुर में भाजपा प्रदेश संगठन के साथ विधानसभा का घेराव किया