नमो ऐप विकसित भारत एम्बेसडर अभियान की संयोजक बिल्लू व सहसंयोजक अनुराधा को बनाया

नमो ऐप विकसित भारत एम्बेसडर अभियान की संयोजक बिल्लू व सहसंयोजक अनुराधा को बनाया

 चित्तौडगढ BHN  नमो ऐप विकसित भारत एम्बेसडर अभियान की संयोजक बिल्लू व सहसंयोजक अनुराधा को बनाया।          
चित्तौड़गढ़ नमो ऐप विकसित भारत एम्बेसडर अभियान की प्रदेश संयोजक जय श्री गर्ग प्रदेश सहसंयोजक अंजू मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीणा दशोरा की सहमति से नमो ऐप विकसित भारत एंबेसडर अभियान की जिला संयोजक एडवोकेट विदुषी बिल्लू को व सहसंयोजक अनुराधा गालव को नियुक्त किया गया है। अभियान की सफलता के लिए राजस्थान प्रदेश को 30 लाख नमो ऐप डाउनलोड कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिले की प्रत्येक विधानसभा के सभी मंडलों में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को नमो ऐप से जोड़ने व इससेजुड़ी जानकारी देने का कार्य भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों को देखते हुए जल्द से जल्द किया जाएगा।
 

Next Story