शांतिनाथ का जन्म तप व मोक्ष कल्याणक मनाया

शांतिनाथ का जन्म तप व मोक्ष कल्याणक मनाया


भीलवाड़ा . बापूनगर स्थित पदमप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में शांतिनाथ भगवान का जन्म तप व मोक्ष कल्याणक पर्व मनाया। ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि सुबह 108 रिद्धि मंत्रों के साथ प्रतिमाओं पर अभिषेक किया गया। भगवान पदम प्रभु पर पूनम चंद सेठी, आदिनाथ पर अशोक पाटोदी, शांतिनाथ पर राकेश जैन, मुनीसुवरतनाथ पर तारा चंद अग्रवाल व पाश्र्वनाथ पर राजकुमार शाह ने शांतिघारा की। श्रावकों ने शांतिनाथ के मोक्ष कल्याण पर निर्वाण लाडू चढ़ाया। शांतिनाथ मंडल विधान पर मंत्रोचार द्वारा कलशों की स्थापना की गई। पूनम चंद सेठी के निर्देशन में शांतिनाथ मंडल विधान पूजा की गई।

Read MoreRead Less
Next Story