Black Sunday: दो बसों की जोरदार भिड़ंत, चीख पुकार से दौड़े लोग, कम से कम 40 मौतें, 78 घायल

Black Sunday: दो बसों की जोरदार भिड़ंत, चीख पुकार से दौड़े लोग, कम से कम 40 मौतें, 78 घायल
X

सेनेगल में रविवार को दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में कई जानें चली गई। इस एक्सीडेंट में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। दोनों बसों के बीच हुए भीषण एक्सीडेंट से 78 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों बसों में करीब 125 पैसेंजर्स सवार थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचा दिया है। सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल ने घटना पर दु:ख जताया है।

सेनेगल में तीन दिन का शोक

मध्य सेनेगल में रविवार को दो बसों की आमने-सामने टक्कर से हुई 40 मौतों के बाद देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रपति मैकी सॉल ने देश में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। इस हादसे में 78 लोग घायल भी हो गए हैं। सेनेगल के नेशनल फायर ब्रिगेड के इंचार्ज कर्नल शेख फॉल ने बताया कि दोनों बसों में कुल 125 यात्री सवार थे। 40 की मौत हो गई। दुर्घटना नेशनल रोड नंबर 1 पर स्थानीय समयानुसार रविवार सुबह 3.15 बजे हुई। बताया जा रहा है कि एक बस का टायर पंक्चर हो जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर दूसरी बस में जा घुसी।

चीन में रोड एक्सीडेंट से कम से कम 17 मौतें..

चीन के जियांगशी प्रांत में भी रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। घने कोहरे की वजह से हुए रोड एक्सीडेंट में कम से कम 17 लोगों की जान चली गई है। जबकि 22 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Story