ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव 31 को रेजीडेंसी में मनाया जाएगा

X
By - Bhilwara Halchal |20 July 2023 7:19 PM IST
उदयपुर । राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा राज्य की लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रोत्साहन हेतु राजस्थान युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत उदयपुर जिले में गिर्वा ब्लॉक द्वारा सोमवार 31 जुलाई को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेन्सी में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।
गिर्वा सीबीईओ कुंजबिहारी भारद्वाज ने बताया कि इस ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, समूह गीत, एकल गीत आदि लगभग 22 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा
Next Story
