इराक में बम विस्फोट , आठ पुलिस अधिकारियों की मौत

X
By - Bhilwara Halchal |18 Dec 2022 6:20 PM IST
बगदाद इराक के उत्तरी प्रांत किरकुक में रविवार को सड़क किनारे बम विस्फोट से आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये वहीं आतंकवादियों से मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।
मेजर जनरल अब्दुल्ला अल-अब्बासी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राजधानी बगदाद से लगभग 250 किलोमीटर दूर अल-रियाद शहर के पास सड़क किनारे कम से कम दो बम विस्फोट हुए। विस्फोट से आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हुए हैं।
मेजर अल-अब्बासी ने बताया कि मौके पर पहुंचे सैन्य बलों के साथ आईएस आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया।
इराकी सुरक्षा बलों ने हाल के महीनों में आतंकवादियों पर नकेल कसने के लिए अभियान शुरू किया है। वहीं आतंकवादी समूह सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहा है।
Next Story
