जेठ ने नवविवाहिता को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

ना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विवाहिता की उसके जेठ ने गोली मारकर हत्या कर दी। महिला का जेठ उससे पैसे मांग रहा था। महिला ने पैसे देने से मना किया तो अवैध बंदूक से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या करने के बाद परिवार के पांच लोग फरार हो गए। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। थाना प्रभारी सहित पुलिस बल ने गांव में भी दबिश दी है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से छोटी कनारी की रहने वाली वंदना पारदी की शादी चार वर्ष पहले बीलाखेड़ी के राम बाबू से हुई थी। महिला के भाई ने बताया कि नवविवाहिता के ससुराल वाले उससे पैसों की मांग करते थे। उससे घर से पैसे मंगाने के लिए कहते थे। इसी बात को लेकर उसे टॉर्चर किया जाता था। शनिवार रात को भी जेठ ने वंदना से पैसे मांगे। उसने पैसे नहीं दिए तो विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि वंदना के जेठ उधव ने उसे अवैध बंदूक से गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारकर परिवार के सभी लोग फरार हो गए।
