बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौत

X
By - Bhilwara Halchal |30 Sept 2023 6:06 PM
तमिलनाडु के कन्नूर में एक भीषण बस दुर्घटना हो गई है। इसमें आठ लोगों की मौत हो गई है और 35 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को कुन्नूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस ऊटी से मेट्टुपलायम जा रही थी कि इसी दौरान कुन्नूर के निकट मारापालम के पास अचानक खाई में चली गई। इस बस में कुल 55 यात्री सवार थे। कोयंबटूर जोन के डीआईजी सरवण सुंदर ने दुर्घटना की पुष्टि की है। मृतकों में चार महिलाएं, एक नाबालिग भी शामिल हैं। यह तमिलनाडू के ही तेनकासी जिले रहने वाले थे। बस दुर्घटना की जांच शुरू हो गई है लेकिन दुर्घटना के कारण का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
Next Story