पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव जनवरी में

पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव जनवरी में
X

राजसमन्द (राव दिलीप सिंह) पंचायतीराज संस्थाओं में दिनांक 31 अगस्त 2023 तक विभिन्न कारण से रिक्त हुए पदों पर माह जनवरी 2024 में पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान प्रभावित हो गए हैं जो निर्वाचन प्रक्रिया समाप्ति तक प्रभावी रहेंगे।

कुंभलगढ़ पंचायत समिति में लाम्बोडी पंचायत में वार्ड पंच के पद पर, भीम पंचायत समिति के पीपली नगर पंचायत में वार्ड पंच के पद पर, राजसमंद पंचायत समिति में बामन टुकड़ा पंचायत के उपसरपंच पद के और रेलमगरा पंचायत समिति में ओड़ा पंचायत में वार्ड पंच के लिए उपचुनाव होंगे ।

Next Story