सीआई महेंद्र सिंह सस्पेंड, सिपाही की पत्नी से अश्लीलता के आरोप,महिला के कोर्ट में बयान कलमबद्ध

सीआई महेंद्र सिंह सस्पेंड, सिपाही की पत्नी से अश्लीलता के आरोप,महिला के कोर्ट में बयान कलमबद्ध
X

भीलवाड़ा हलचल। भीलवाड़ा में महिला अत्याचार अनुसंधान यूनिट में पदस्थापित रहते हुये न्यूड होकर वाट्सएप्प कॉलिंग के जरिये पुलिसकर्मी की पत्नी से अश्लीलता करने के आरोप लगने के बाद सीआई महेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया। निलंबन का यह आदेश पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने शनिवार को जारी किये।
सुभाषनगर पुलिस के अनुसार, पुलिसकर्मी की पत्नी ने शुक्रवार को थाने में रिपोर्ट दी, जिसमें महिला अत्याचार अनुसंधान यूनिट के तत्कालीन सीआई महेंद्र सिंह पर गंभी आरोप लगाये हैं। महिला के खिलाफ उसके पति द्वारा पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत की जांच सीआई महेंद्र सिंह के पास थी। इसकी जांच के दौरान ही सीआई महेंद्र सिंह ने महिला को वाट्सएप्प कॉलिंग करने के आद न्यूड होकर अश्लीलता की। इन आरोपों को लेकर पुलिस ने सीआई के खिलाफ छेड़छाड़ व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
उधर, सीआई के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद पुलिस महानिदेशक कार्यालय से महानिरीक्षक पुलिस सतर्कता जयनारायण शेर ने एक आदेश जारी कर भीलवाड़ा की महिला अत्याचार अनुसंधान यूनिट के सीआई महेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। इसका कारण विभागीय जांच प्रस्तावित होना बताया गया है। आदेश में महेंद्र सिंह का मुख्यालय बीकानेर रेंज रहेगा। निलंबन अवधि में इन्हें वेतन का आधा भाग एवं उस पर देय महंगाई भत्ता आदि नियमानुसार निर्वाह भत्ते के रूप में देय होगा।

महिला के कोर्ट में बयान दर्ज
सीआई महेंद्र सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला के शनिवार को सुभाषनगर थाना पुलिस ने न्यायालय में सेक्शन 164 के तहत बयान दर्ज करवाये हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

Next Story